एक साथ 5 मर्डर : पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर खुद कर ली खुदकुशी और दो बेटों ने भागकर ऐसे बचाई जान

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल बुधवार की अहले सुबह एक शख्स ने परिवार के 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुदकुशी कर ली. ये खौफनाक वारदात जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव में हुई है. वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि आरोपी शख्स मुन्ना यादव हत्या के एक मामले में पहले से ही आरोपी था और काफी वक्त से फरार चल रहा था. बीती रात अपनी पत्नी से किसी बात पर उसका झगड़ा हुआ था, इसके बाद उसने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी. उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. हालांकि इस शख्स के दो बेटों ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचा ली.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना तब हुई, जब सभी अपने घर की छत पर सोये हुए थे. मुन्ना यादव ने पहले घर में अपनी पत्नी पूजा देवी की हत्या की इसके बाद वह छत पर गया और वहां सो रहीं अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी. इसके बाद दो बेटों को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बेटे भाग गए. इसके बाद मुन्ना यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मरने वालों में 40 वर्षीय मुन्ना यादव, 35 वर्षीय पूजा देवी, 17 सुमन कुमारी, 15 वर्षीय आंचल कुमार और 13 वर्षीय रोशनी कुमारी शामिल हैं।

घटना की खबर मिलते ही एसपी अमितेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. FSL की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मुन्ना यादव हत्या के मामले में आरोपी था. उसकी पत्नी कोर्ट में आत्मसमर्पण का उस पर दवाब बना रही थी. इसको लेकर पत्नी से कई बार विवाद हुआ था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close