6 की मौत : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 महिला और एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, छठी के कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

बलौदाबाजार। भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी। छठी के कार्यक्रम से लौट रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार हो गया। हादसा छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के पलारी की बतायी जा रही है। घटना पर मुख्यमंत्री ने भी दुख जताया है, वहीं परिजनों को 4-4 लाख सहायक राशि का ऐलान किया है। इस घटना में 23 लोग घायल हैं। परिजनों के मुताबिक एक बच्चा 5 महिलाएं मृतकों में शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रक ने पिकअप को सामने से टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। घायल और मृतक सभी लटुवा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 30 लोग रविवार को परसदा गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से लौटने के दौरान रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मौके पर ही मदद की गुहार लगाते रहे।

घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।वहीं मौके पर तुरंत पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस ने सभी को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।घटना की जानकारी मिलती ही कलेक्टर चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने जिला हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों एवं पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन लोगों की हुई मौत
1-लटुवा निवासी धनेश्वरी(35)
2-लटुवा निवासी प्रभा नायक
3-अगर बाई(60)
4-घनश्याम फेकर(6)
5-शान्ति फेकर(60)
6-हेमा ध्रुव

Related Articles

close