7th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले बल्ले ,अगले महीने मिलेंगे एक साथ तीन तोहफे, अकाउंट में आएगी मोटी रकम

7th pay commission latest update : केंद्रीय कर्मचारियों के तो बल्ले बल्ले हो गए । अगले महीने सितंबर में उन्हें एक साथ तीन-तीन खुशखबरी मिलने वाली है। इसकी घोषणा होने के साथ कर्मचारियों के अकाउंट में मोटी रकम आएगी । केंद्रीय कर्मचारियों की पहली खुशखबरी महंगाई भत्ता डीए (DA) के रूप में मिलने वाली है। सरकार सितंबर के पहले हफ्ते में महंगाई भत्ते में 4% वृद्धि का ऐलान कर सकती है। दूसरी खुशखबरी डीए एरियर पर आने वाली है। इस मुद्दे पर सरकार से चल रही बातचीत पर फैसला आ सकता है। तीसरी खुशखबरी प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ा है। पीएफ खाते में ब्याज के पैसे सितंबर के अंत तक आ सकते हैं।

बढ़ेगा महंगाई भत्ता

जून का एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स 129.2 प्वाइंट पर आने के बाद उम्मीद है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता मिल सकती है। वैसे इसका रास्ता साफ हो गया है । डीए 4% बढ़ने पर अब यह बढ़कर 38% हो जाएगा। फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में उछाल आया है । जून में आंकड़े के अनुसार यह बढ़कर 129 के पार चला गया। सूत्रों का कहना है कि महंगाई भत्ते पर सरकार सितंबर के पहले सप्ताह में घोषणा कर सकती है, जो कि 1 जुलाई से प्रभावी होगा। यदि ऐसा होता है तो सितंबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों को डीए एरियर भी मिलेगा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीए पर भी फैसला

सूत्रों का कहना है कि बकाया एरियर का मामला पीएम तक पहुंच गया है, पीएम इस पर जल्द फैसला लेंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार से उम्मीद है कि 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता उन्हें मिल जाएगा।

पीएफ का पैसा मिलेगा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को अगले महीने खाते में ब्याज के पैसे आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएफ पर ब्याज की गणना हो चुकी है। सितंबर में पीएफ खाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा 8.1 प्रतिशत की दर से ट्रांसफर आने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close