8 की मौत: भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की हुई मौत, एक ही परिवार के चार लोगों की भी गयी जान

पुणे। भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो-रिक्शा के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे 8 लोगों की जान चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना पुणे शहर से करीब 150 किलोमीटर दूर कल्याण-अहमदनगर रोड पर ओटूर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में दो बच्चे समेत पांच पुरुष और एक महिला भी शामिल हैं. बताया जा रह है कि मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।

पिकअप वाहन, जो अहमदनगर से कल्याण (ठाणे जिले में) की ओर जा रहा था, पिंपलगांव जोगा में एक पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा और पिकअप वाहन के चालक समेत 8 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई. इनमें पांच पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान गणेश मस्करे (3), कोमल मसरे (25 वर्ष) हर्षद मस्करे (उम्र 6) काव्या मस्करे (उम्र 6) के रूप में की गई है। अन्य मृतकों के नाम अभी सामने नहीं आये हैं. बताया जाता है कि सब्जी लेकर पिकअप वाहन कल्याण की ओर जा रहा था जबकि विपरित दिशा में ऑटोरिक्शा कल्याण की ओर से आ रहा था।

इन दोनों वाहनों की टक्कर नगर कल्याण राजमार्ग रोड के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुई. हादसे के बाद पिकअप फिसल गई और कल्याण की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप वाहन के ड्राइवर केबिन में बैठी उसकी पत्नी, बेटा, बेटी की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही ओटूर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन कांडगे और उनकी टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य जारी है। इस बीच, आठ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में शोक की लहर है. ओटूर पुलिस दुर्घटना की आगे की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close