दुर्गापूजा-दीपावली-छठ पर रेलवे ने खोल दिया राहत का रास्ता! रांची से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए भी बड़ा प्लान

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल की तैयारी पूरी, कई रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त कोच, होल्डिंग एरिया और 24 घंटे वॉर रूम की व्यवस्था

 

रांची। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रांची से और रांची होकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही कई नियमित ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिर्फ ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तक ही रेलवे की तैयारी सीमित नहीं है। रांची और हटिया स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, सुरक्षा बलों की तैनाती और 24 घंटे वॉर रूम की व्यवस्था की गई है। डीआरएम करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

कई रूटों पर दौड़ेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अजमेर-रांची-अजमेर पूजा स्पेशल: ट्रेन संख्या 09619 अजमेर से रांची के लिए 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। वापसी में 09620 रांची-अजमेर 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप निर्धारित हैं।

रांची-अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल: ट्रेन संख्या 08661 रांची से 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और 08662 अलीपुरद्वार-रांची 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में 5-5 ट्रिप होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: ट्रेन संख्या 02877 रांची से 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप निर्धारित हैं।

इसके अलावा रांची होकर सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल और हटिया-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु साप्ताहिक पूजा स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा। पटना-चर्लपल्ली-पटना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी रांची होकर चलेगी।

स्थानीय यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा

स्थानीय यात्रियों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए हटिया-बानो और बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। ट्रेन संख्या 08631 और 08632 का परिचालन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन होगा। दोनों दिशाओं में 91-91 ट्रिप निर्धारित किए गए हैं।

इन नियमित ट्रेनों में भी बढ़ाए गए कोच

त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग को देखते हुए कई नियमित ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

  • रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 18603/18604 में 4 अतिरिक्त कोच
  • रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 18619/18620 में 2 अतिरिक्त AC थर्ड क्लास कोच
  • रांची-चोपन एक्सप्रेस 18631/18632 में 4 अतिरिक्त कोच
  • रांची-सासाराम एक्सप्रेस 18635/18636 में 1 अतिरिक्त AC चेयर कार
  • रांची-आरा एक्सप्रेस 18640/18639 में 5 अतिरिक्त कोच

प्लेटफॉर्म पर सीधे नहीं पहुंचेंगे यात्री, पहले होल्डिंग एरिया में होगी व्यवस्था

त्योहारी सीजन में जिन दिनों यात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी, उन दिनों रांची और हटिया स्टेशन पर यात्रियों को सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने के बजाय निर्धारित होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित किया जाएगा।

होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए बैठने की जगह, पेयजल, रोशनी, पंखे और ट्रेनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी। रेलवे का उद्देश्य प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करना है।

सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। RPF और GRP समेत संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे और CCTV कैमरों से निगरानी होगी। यात्रियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त टिकट और UTS काउंटर भी संचालित किए जाएंगे।

10 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म टिकट होगा 20 रुपये

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची और हटिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की जाएगी। यह व्यवस्था 10 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हटिया-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेनों के लिए बलसिरिंग, गोविंदपुर रोड और बानो में वैकल्पिक ठहराव की व्यवस्था भी की गई है। इसका उद्देश्य हटिया स्टेशन पर यात्रियों के दबाव को कम करना है।

10 अक्टूबर से रांची स्टेशन का दक्षिणी गेट भी खुलेगा

यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर है। रांची स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार 10 अक्टूबर से आंशिक रूप से खोला जाएगा। यात्रियों की मांग के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-6 से शुरू होने वाली ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।

रेलवे ने किसी भी तरह की समस्या या सहायता के लिए 24 घंटे वॉर रूम को सक्रिय रखने की व्यवस्था की है। ऐसे में इस त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने ट्रेन से लेकर स्टेशन तक कई स्तरों पर अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close