झारखंड : जमशेदपुर में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट…1 किमी तक फैला जहरीला धुआं, इलाके में दहशत

Jharkhand: Massive blast in a chemical factory in Jamshedpur... Toxic smoke spreads up to 1 km, panic in the area

जमशेदपुर में बड़ा हादसा हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के डिमना थानाक्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में अलकतरा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. यह ब्लास्ट मिर्जाडीह गांव स्थित एसटीपी लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में हुआ.

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात फैक्ट्री में एक टंकी फटी और धमाके साथ जहरीली गैस का रिसाव हुआ तो काले धुएं की शक्ल में 1 किमी का दायरे में फैल गया. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के गांवों तक आवाज पहुंची जिससे वहां हड़कंप मच गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्लास्ट के तुरंत बाद काला धुआं वातावरण में फैलने लगा. दावा है कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई.

ब्लास्ट के बाद जहरीली गैस का रिसाव
ब्लास्ट के बाद जहरीली गैस का रिसाव शुरू हुआ जिससे आसपास के गांवों में बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. हालात की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों की ओर जाना बेहतर समझा और भागने लगे. कई लोगों ने खुजली और बेचैनी जैसी शिकायतें भी की.

डिमना चौक से पटमदा-बोड़ाम जाने वाली मुख्य सड़क तक धुआं फैल गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां तत्काल वहां पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Related Articles

close