पुलिस पर हमला: विवाद सुलझाने गये सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला, सब-इंस्पेक्टर को पीटकर किया लहूलुहान, आरोपी गिरफ्तार

Attack on police: Deadly attack on sub-inspector who went to resolve a dispute, sub-inspector beaten to blood, accused arrested

Police Transfer। इन दिनों पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस घटना में सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिहार की राजधानी पटना की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड पर डायल 112 की टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। इस हमले में टीम के सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार मंडल घायल हो गए। हमलावर युवक की पहचान 25 वर्षीय शिवतेन रज़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता से घरेलू विवाद कर रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परेशान होकर पिता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी।जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, युवक ने अचानक उग्र होकर एसआई पर हमला कर दिया।उसने एसआई को सड़क पर घसीटते हुए पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, चश्मा टूट गया और वर्दी फट गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी की गिरफ्तारी:

घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस जब युवक की तलाश कर रही थी, तभी वह भीड़ में नजर आया, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया।मौके पर ही पुलिस ने उसे काबू में किया और गश्ती गाड़ी में बैठाकर थाना ले गई।

 

युवक के पिता के अनुसार, शिवतेन मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इलाज चल रहा था।

पिछले पांच दिनों से ठीक से नींद नहीं लेने के कारण वह लगातार चिड़चिड़ा हो गया था।

शुक्रवार को वह बिहारशरीफ मजार जाने वाला था, लेकिन ड्राइवर के नहीं आने से नाराज़ होकर घर में तोड़फोड़ करने लगा।

Related Articles

close