झारखंड- तीन कर्मचारी बर्खास्त: मैट्रिक के फर्जी सर्टिफिकेट पर पायी थी नौकरी, खुलासे के बाद तीन कर्मचारी हुए बर्खास्त, FIR भी दर्ज

Jharkhand- Three employees sacked: They got jobs on the basis of fake matriculation certificates, three employees sacked after revelations, FIR also registered

रांची। झारखंड में फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में तीन कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक डाक विभाग में ग्रामीण डाकसेवक भर्ती में जाली मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने को लेकर आये दिन खुलासे हो रहे हैं। अब धनबाद डाक प्रमंडल में तीन ग्रामीण डाकसेवकों की जाली मार्कशीट की पहचान हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों से ग्रामीण डाकसेवक पद पर हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा, जिन अभ्यर्थियों के मैट्रिक के अंक अधिक रहे, उनमें से 120 की नियुक्ति हुई थी। इनमें से 96 डीजी लॉकर जांच में मार्कशीट सही मिली, जबकि बचे हुए 24 को बहाल कर मार्कशीट की जांच आरंभ की गई। इनमें से तीन की मैट्रिक की मार्कशीट जाली पाई गई हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन कर्मचारियों की डिग्री मिली फर्जी

आरोप है कि तीनों ने मैट्रिक में 95 प्रतिशत से अधिक जाली अंक दिखाकर ग्रामीण डाकसेवक पर बहाली पाई थी। इनमें से दो बिहार और एक देवघर के रहने वाले हैं। जांच में पता चला कि फर्जी ढंग से बहाल होने वालों में बंकु पासवान की निरसा चट्टी डाकघर की मदनपुर शाखा, नागेंद्र कुमार की कतरासगढ़ डाकघर की रोआम शाखा में पोस्टिंग हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बर्खास्तगी का आदेश हुआ जारी 

इधर, फर्जीवाडा सामने आने के बाद वरीय डाक अधीक्षक ने तीनों को तुरंत नौकरी से हटाने का ऑर्डर जारी किया गया हैं। साथ ही तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया हैं। दरअसल धनबाद डाक प्रमंडल में 120 ग्रामीण डाकसेवकों की बहाली के लिए 2024 के जुलाई में वैकेंसी निकली थी. मैट्रिक में उत्तीर्ण होने की पात्रता निर्धारित थी।

Related Articles

close