दुल्हन हो गयी फरार : शादी के दो महीने बाद ही दुल्हनिया हो गयी प्रेमी संग फुर्रर, भागते वक्त घर के गहने और पति का बटुआ भी कर गयी खाली…

Bride eloped: Two months after the wedding, the bride eloped with her lover, leaving behind the household jewellery and her husband's wallet.

Crime News : शादी के दो महीने बाद ही दुल्हनिया अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। भागते वक्त दुल्हन अपने साथ लाखों के गहने और कैश भी लेकर फरार हो गयी। अब इस मामले में परेशान पति ने पुलिस से गुहार लगायी है। पूरा मामला बिहार के पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र की है। जहां शादी के दो महीने बाद 19 वर्षीय दुल्हन चांदनी अपने ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में पति राजू कुमार का आरोप है कि वह करीब 4 लाख के गहने और नकद लेकर गई है। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत की, लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित पति राजू कुमार (38) का आरोप है कि राजू कुमार ने बताया कि 6 सितंबर की देर शाम उसकी पत्नी अचानक घर से बाहर गई और वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 7 सितंबर को परसा बाजार थाने में लिखित शिकायत दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजू का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने 18 सितंबर तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की।राजू का कहना है कि शादी के बाद भी चांदनी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। उसने कई बार उसे किसी युवक से चैट करते देखा था। इस बात को लेकर घर में समझाने की कोशिश की, लेकिन चांदनी ने उसकी बात नहीं मानी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजू की यह दूसरी शादी है। उसकी पहली पत्नी साल 2018 में किसी अन्य युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद परिवारवालों ने उसकी दूसरी शादी वैशाली जिले की रहने वाली चांदनी कुमारी से कराई थी।

 

चांदनी का पहले भी हो चुका था तलाक

चांदनी के भाई चंदन कुमार ने बताया कि उसकी बहन का पहले भी विवाह हो चुका था। पति-पत्नी में विवाद बढ़ने के बाद उसने कोर्ट में तलाक का आवेदन दिया था, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद परिवारवालों ने राजू के साथ उसकी दूसरी शादी कराई।

 

पुलिस कर रही तकनीकी जांच

पीड़ित पति ने कहा कि 12 दिन बाद भी पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की है। परसा बाजार थाना की इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर किरण कुमारी ने बताया कि पति द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। तकनीकी जांच भी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है।

Related Articles

close