लाखोें की लूट : आभूषण कारोबारी की आंखों में झोंक दी मिर्ची….और फिर लूट ले भागे 45 किलो चांदी… चाकू से भी किया हमला

छपरा। बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो रहे हैं। दिन दहाड़े हथियार की नोंक पर लूटरों ने सराफा कारोबारी से लाखों की लूट की। लूटेरों ने आभूषण कारोबारी के पास करीब 45 किलो चांदी के आभूषण लूट लिये। लूटे गए चांदी के आभूषण की कीमत लगभग 12 लाख रुपये बतायी जाती है। जानकारी के मुताबिक छपरा टाउन थाना के साहेबगंज निवासी जितेंद्र कुमार जायसवाल महाराष्ट्र से चांदी का आभूषण लेकर ट्रेन से दानापुर पहुंचे और दानापुर स्टेशन से छपरा से मंगाये गये रिजर्व टेंपों से चांदी का आभूषण लेकर छपरा लौट रहे थे।

जैसे ही वो दरियापुर थाना के मटिहान मोड़ से 150 मीटर आगे बढ़े दूसरे टेंपों पर सवार तीन से चार अपराधियों ने हथियार के बल पर टेंपों को घेर लिया और आभूषण कारोबारी की आंखों में मिर्ची झोंक दी। फिर हथियार के बल पर व्यवसायी के पास रखे आभूषण को लूट लिए और भाग निकले। अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी के साथ मौजूद दो अन्य परिजनों पर चाकू से हमला किया। घटना में पत्नी व एक भांजा भी घायल हो गया। वारदात के बाद सभी गड़खा की ओर फरार हो गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close