घाटशिला उपचुनाव: हेमंत और कल्पना सोरेन ने सोमेश सोरेन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

Ghatsila by-election: Hemant and Kalpana Soren address public meeting in support of Somesh Soren

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने महागठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा में भाग लिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा में कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन के निधन से झामुमो और आदिवासी समुदाय के लिए यह वर्ष बेहद दुखद रहा। उन्होंने रामदास सोरेन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि घाटशिला क्षेत्र में उन्होंने जनता के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आने वाले वर्ष में BDO और CO सीधे लोगों के घर जाकर समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में संसाधनों पर पहला हक जनता का होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए रामदास सोरेन के विकास और शिक्षा के सपनों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि दादा रामदास सोरेन ने बच्चों के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की योजना बनाई थी। रोजगार सृजन के लिए गुड़ाबांदा के पन्ना पत्थर खदानों और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खानों को भी पुनः सक्रिय किया गया।

सूरजमनी सोरेन ने भावुक होकर लोगों से अपील की कि वे रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को भारी मतों से जिताएं। इस सभा में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सांसद विजय हासंदा, विधायक मथुरा महतो, मंत्री दीपक बिरुआ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close