ब्रेकिंग- देश का सबसे खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया, इनकाउंटर में पत्नी सहित अन्य नक्सली भी ढेर, हाईटेक हथियारों से लैश कमांडों लेकर चलता था साथ

Breaking: The country's most feared Naxalite, Madvi Hidma, has been killed. His wife and other Naxalites were also killed in the encounter. He used to accompany commandos armed with high-tech weapons.

Top Naxal Leader Hidma Killed in Encounter : देश का सबसे खूंखार नक्सली हिड़मा मार गिराया गया है। जवानों ने आज सुबह हुए इनकाउंटर में देश के मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा को ढेर कर दिया। हिड़मा की तलाश छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, ओड़िशा सहित कई राज्यों की पुलिस को थी। बताया जा रहा है कि हिड़मा देश के सबसे आक्रामक नक्सली बटालियन का कमांडर था। उसके बाद हथियारबंद नक्सलियों का सबसे बड़ा दस्ता था। छत्तीसगढ़ में कई बड़े वारदातों को अंजाम देने वाले हिड़मा के साथ कई और नक्सली भी मारे गये हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खात्मे के लिए राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में सुकमा में हुई मुठभेड़ में खूंखार नक्सली हिड़मा मार गिराया गया। मुठभेड़ के दौरान हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है। वहीं सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली शंकर के भी मारे जाने की खबर है, जो डीकेएसजीसी मेंबर है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली में पुलिस–माओवादियों के बीच हुई है। जिसमें छह नक्सली ढेर हुए हैं। मारेडुमिली क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच हुई इस फायरिंग में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

Related Articles

close