स्कूल में खूनी हमला: 14 वर्षीय छात्र ने 5 शिक्षकों समेत 7 की ली जान, फिर खुद को मारी गोली

Deadly attack at school: 14-year-old student kills 7 people, including 5 teachers, then shoots himself.

International News। 9वीं के एक छात्र ने जिस घटना को अंजाम दिया, उसे सोचकर भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं। छात्र ने पहले घर में अपने दादा-दादी को गोली मारी, फिर जाकर चुन-चुनकर 5 शिक्षक को भी गोली मार दी। सात लोगों की हत्या के बाद छात्र ने खुद भी अपनी जान दे दी। मामला भले ही देश से बाहर की हो, लेकिन हर माता-पिता को ये जानना जरूरी है। घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित नोंथाबुरी प्रांत की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां शुक्रवार की सुबह दिल दहला देने वाली गोलीबारी की घटना सामने आई। एक 14 वर्षीय छात्र ने पहले अपने घर में दादा-दादी की गोली मारकर हत्या की और इसके बाद स्कूल पहुंचकर पांच शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में कुल सात लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल जाने से पहले दादा-दादी की हत्या

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमलावर छात्र ने सबसे पहले अपने दादा-दादी की उनके घर में गोली मारकर हत्या की। इसके बाद वह देबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल पहुंचा और वहां शिक्षकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दादा की लाइसेंसी पिस्टल से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल की गई 9 एमएम हैंडगन छात्र के दादा की थी, जो स्वयं एक शिक्षक थे। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

स्कूल में मची अफरा-तफरी

गोलीबारी के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव एजेंसियों के अनुसार, घटना में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

 

हमलावर ने भी की आत्महत्या

नोंथाबुरी प्रांतीय पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी पहचान स्कूल के छात्र के रूप मंे की है।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया क्या हुआ

एक 18 वर्षीय छात्र ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि पटाखे फूट रहे हैं। बाद में लगातार गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई और स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई।

 

पुलिस कर रही जांच

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अभी तक हमले के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close