पलामू: बेटे ने कराई पिता की हत्या..वजह जान चौंक जाएंगे आप, 4 गिरफ्तार

Palamu: Son got his father murdered... you will be shocked to know the reason, 4 arrested

पलामू 30 दिसंबर : जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह तेनार गांव में 65 वर्षीय पच्चु मोची की हत्या के आरोप में उसके बेटे बबलू मोची सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी रीष्मा रमेशन के अनुसार, अंधविश्वास के चलते बेटे ने अपने गोतिया धनंजय रविदास के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची थी।

अंधविश्वास में एक खौफनाक खूनी खेल निकलकर सामने आया है. इस खेल में मृतक के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा से 26 दिसंबर को पुलिस ने पच्चू मोची नामक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया था. पच्चू मोची की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही थी. अनुसंधान के क्रम में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. तीन महीने पहले पच्चू मोची के 4500 रुपए गुम हो गए थे. पैसे गुम होने के बाद पच्चू मोची ने घर के कुल देवता को कबाड़ में फेंक दिया था. कुल देवता के कबाड़ में फेंके जाने के बाद पच्चू मोची के गोतिया में धनंजय रविदास नामक व्यक्ति की मां एवं भाई की मृत्यु हो गई थी. जबकि उसके दोनों बच्चे बीमार रहने लगे थे. पच्चू मोची के बेटे और गोतिया ओझा गुणी का शक किया करते थे. इसी बीच पच्चू मोची के बेटे गुड्डू मोची और धनंजय मोची ने मिलकर हत्या की योजना तैयार की.

धनंजय की मां और भाई की पहले हो गई थी मौत

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पच्चु मोची ओझा-गुणी का काम करते थे। लगभग तीन महीने पहले उनके 4500 रुपए गायब हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने घर का देवता हटाकर फेंक दिया था। कुछ दिनों बाद धनंजय रविदास की मां और भाई की मौत हो गई, जबकि बबलू मोची के बच्चे भी लगातार बीमार रहने लगे। परिजनों ने इन घटना को तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जोड़ते हुए पच्चु मोची को ही इसका जिम्मेदार ठहराया।

40 हजार रुपए की सुपारी दी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी अंधविश्वासी सोच के चलते बबलू और धनंजय ने पच्चु मोची की हत्या की योजना बनाई। धनंजय ने अपने साले सतेंद्र कुमार से संपर्क किया और हेरहंज के मुनेश्वर कुमार रवि को 40 हजार रुपये की सुपारी दी, जिसमें से 10 हजार रुपए एडवांस दिया गया। 22 दिसंबर को जब पच्चु मोची जंगल में गाय चराने गए थे, तभी आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में बबलू मोची, धनंजय रविदास, सतेंद्र कुमार और मुनेश्वर कुमार रवि को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू और आरोपियों के कपड़े भी बरामद किए हैं।

Related Articles

close