ब्रेकिंग: चाईबासा के संजय नदी की तेज धार में बह गए हॉर्टिकल्चर कॉलेज के 2 छात्र

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दो छात्र रविवार की सुबह संजय नदी में बह गए। दोनों छात्रों की खोज की जा रही है। मगर अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। नदी की तेज धार में बहे छात्रों का नाम राजन कुमार सिंह और सचिन कुमार किस्कू है। दोनों छात्र झारखंड के ही रहने वाले हैं। जो यहां पढ़ाई कर रहे थे। इनमें राजन कुमार सिंह चतरा और सचिन कुमार की दुमका का रहने वाला है।

बताया जा रहा है रविवार की सुबह हॉर्टिकल्चर कॉलेज के छात्र घूमने के लिए पुआलबासा गांव होते हुए नदी की ओर चले गए थे। यहां पहाड़ी नदी की कलकल बहती धारा में मस्ती करने के दौरान छात्र सेल्फी लेने के क्रम में संजय नदी में उतर गए। इसी क्रम में अचानक 2 छात्र नदी के तेज बहाव में आ गए। दोनों छात्रों को बहता देख सभी तुरंत नदी से बाहर आ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के गांव के लोग पहुंचे और नदी में उतर कर दोनों बच्चों की खोज शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। होंडा साली पौंद्रशाली पुलिस चौकी के प्रभारी रावतू उरांव ने बताया कि 2 छात्रों के संजय नदी में बहने की सूचना मिली है। ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मगर अभी तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है ।एनडीआरएफ की टीम को भी मदद के लिए बुलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close