शर्मनाक: फिर हुआ अग्निकांड… अवैध संबंध के शक में पिता ने बेटी को जलाया..हालत नाजुक

लोहरदगा झारखंड की उपराजधानी दुमका में अग्निकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि लोहरदगा से एक अग्निकांड की खबर आ रही है। हाल के दिनों में 2- 2 पेट्रोल कांड हो चुके हैं। इसके बाद लोहरदगा में इंसान के वहशीपन ने एक अग्निकांड को जन्म दिया। किस्क थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव के एक सनकी पिता ने अपनी बेटी को ही जिंदा जला दिया। कारण उस पिता को अपनी बीवी पर अवैध संबंध होने का शक था।

इस घटना के बाद बच्ची को बड़ी मुश्किल से किसी प्रकार एक निजी वाहन के सहारे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्ची 80% तक जल चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी के अवैध संबंध होने का था शक

एक वहशी पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक पर अपनी बेटी को ही जला दिया। बताया जा रहा है कि पप्पू तुरी को संदेह था कि उसकी पत्नी किसी के साथ अवैध संबंध में है। शुक्रवार की देर शाम पप्पू थोड़ी शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया और अपनी पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। उसने अपनी पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की। जान बचाने के लिए उसकी पत्नी को घर से भागना पड़ा। इसी बीच पप्पू ने अपनी 4 साल की बेटी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी। जिसकी वजह से बच्ची 80% तक जल गई। ग्रामीणों की सहायता से उसे तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। 4 साल की बेटी को आग के हवाले करने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच की तह तक जाकर कार्रवाई में जुट गई है ।घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के मां में भी काफी खौफ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close