जन्माष्टमी पर हुआ दर्दनाक हादसा: कृष्ण के ड्रेस में सजे 6 साल के बच्चे ने निगला मोती, सांस नली में अटकने से अस्पताल पहुंचने से पहले मौत 

Tragic incident on Janmashtami: A 6-year-old boy dressed as Lord Krishna swallowed a pearl; it got stuck in his windpipe, and he died before reaching the hospital.

रोहतास। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। कृष्ण ड्रेस में सजे एक बच्चे की मौत हो गई। पूरी घटना बिहार के रोहतास जिले के कोचस में घटी है। भगवान श्रीकृष्ण के गेटअप में सजे छह साल के मासूम की मोती निगलने से मौत हो गई। घटना नरवर पंचायत के भगीरथा गांव की है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृष्ण के रूप में सजाया गया था मासूम

 

मृतक की पहचान भगीरथा गांव में किराये के मकान में रहने वाले विमलेश यादव के छह वर्षीय बेटे आर्यन यादव के रूप में हुई है। विमलेश यादव गांव में किराये का मकान लेकर मशरूम उत्पादन का कारोबार करते हैं और अपने परिवार के साथ रहते हैं। हालांकि, परिवार का स्थायी पता फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के अवसर पर आर्यन को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजाया गया था। उसके गले में मोतियों की माला पहनाई गई थी। इसी दौरान माला का एक मोती किसी तरह उसके मुंह में चला गया और उसने उसे निगल लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

 

मोती निगलने के बाद मासूम की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोचस लेकर पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने मासूम का इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जन्माष्टमी के दिन जहां घर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां थीं, वहीं कुछ ही देर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

 

 छोटी सी लापरवाही ने छीन ली मासूम की जिंदगी

 

यह हादसा बच्चों को सजाने-संवारने के दौरान छोटी-छोटी वस्तुओं को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत की ओर भी इशारा करता है। खासकर छोटे बच्चों के गले में मोती, माला या ऐसी कोई वस्तु पहनाते समय परिजनों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close