झारखंड : आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई…बाबा ग्रुप से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, 1.25 करोड़ कैश बरामद

Income Tax Department's major action: Raids conducted at the premises of businessmen associated with Baba Group, ₹1.25 crore cash recovered.

रांची में आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े कारोबारियों और आढ़तियों के खिलाफ की जा रही छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। झारखंड और बिहार के करीब 40 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने अहम दस्तावेजों की गहन जांच की। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान बाबा ग्रुप से जुड़े एक कारोबारी के ठिकाने से करीब 1.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गया और औरंगाबाद में भी मिली नकदी और जेवर

आयकर विभाग की कार्रवाई सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रही। बिहार के गया और औरंगाबाद में स्थित चावल कारोबारियों के ठिकानों से भी भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं। विभाग अब जब्त की गई नकदी, जेवर और अन्य संपत्तियों के मूल्यांकन में जुटा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची के कई इलाकों में तलाशी

रांची में आयकर विभाग की टीम ने नगड़ी, कांके रोड, हरमू रोड और बरियातू इलाके में स्थित बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा नगड़ी के बंधया स्थित बाबा राइस मिल और मेला टिकरा के पास मौजूद दोनों राइस मिलों में भी लगातार कागजात खंगाले जा रहे हैं।

टैक्स चोरी की आशंका

बताया जा रहा है कि 29 जनवरी से शुरू हुई इस कार्रवाई में पहले ही दिन बड़ी संख्या में डिजिटल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। आयकर विभाग को कच्चे व्यापार और टैक्स चोरी से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। फिलहाल रांची, जमशेदपुर, पटना, गया और औरंगाबाद के ठिकानों पर जांच जारी है। पोस्ट-रेड विश्लेषण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close