झारखंड में मौसम का डबल अटैक: 4 फरवरी तक बारिश का अलर्ट, फिर 15 से तपाएगी गर्मी; जानें आपके जिले का हाल

Double whammy of weather in Jharkhand: Rain alert till February 4th, followed by scorching heat from the 15th; know the forecast for your district.

Jharkhand Weather Update के अनुसार फरवरी महीने में मौसम का मिजाज संतुलित बना रहेगा। न ज्यादा ठंड सताएगी और न ही फिलहाल गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 4 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों की मौजूदगी के कारण रात की ठंड में कमी आएगी। हालांकि, बादल छंटने के बाद 5 फरवरी से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बावजूद ठंड का असर ज्यादा तीखा नहीं रहेगा। वहीं, 15 फरवरी के बाद झारखंड में गर्मी की दस्तक देने के संकेत हैं, जिससे सुबह और शाम की हल्की ठंड से भी लोगों को राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। देवघर, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और बोकारो में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजधानी रांची के अलावा खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर में तेज धूप निकलेगी, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड और ठंडी हवा महसूस की जा सकती है। जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री रहने से रात की ठंड कम रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close