Jharkhand Railway News: झारखंड को 2 नई अमृत भारत ट्रेन, 7,536 करोड़ से रेलवे को मिलेगी रफ्तार
Jharkhand Railway News: Jharkhand gets 2 new Amrit Bharat trains; railways to get a boost with an investment of Rs 7,536 crore.

Jharkhand Railway News से जुड़ी एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। झारखंड को रेलवे की ओर से दो नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 7,536 करोड़ रुपये की बड़ी राशि खर्च की जाएगी।
रेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल झारखंड में 4 अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है और अब इसमें दो और ट्रेनों को जोड़ा जाएगा। इनमें से एक अमृत भारत ट्रेन का संचालन धनबाद से कोयंबटूर के बीच किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए किए गए प्रावधानों से रेलवे के आधुनिकीकरण और नेटवर्क विस्तार को नई गति मिलेगी।
57 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास
झारखंड में अमृत स्टेशन योजना के तहत कुल 57 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इस पर करीब 2,153 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में राजमहल, शंकरपुर, साहिबगंज, मधुबपुर, गोड्डा, लोहरदगा और पिस्का स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है।
हाथियों की सुरक्षा के लिए अंडरपास
रेलवे बजट में देशभर में हाथियों के संरक्षण के लिए 200 अंडरपास बनाने का प्रावधान किया गया है। चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि उनके मंडल में 7 अंडरपास हाथियों के लिए बनाए जाएंगे। इसके साथ ही AI डिटेक्शन सिस्टम से लैस कैमरों के जरिए हाथियों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी।












