झारखंड में 115 दिनों का सूखा खत्म! बंगाल की खाड़ी के ‘लो प्रेशर’ ने मचाई हलचल, जानें आपके जिले का हाल

Jharkhand's 115-day drought ends! Low pressure in the Bay of Bengal has caused a stir; find out the situation in your district.

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर अब झारखंड में साफ नजर आ रहा है। जहां कुछ दिन पहले तक लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था, वहीं अब ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोल्हान क्षेत्र समेत राज्य के कई जिलों में तेज हवा चली और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को फिर से हल्की ठंड महसूस हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। कोल्हान और धनबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण-पूर्वी और मध्य भागों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close