एक के बाद एक दो बड़े एविएशन अलर्ट..समंदर में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग…

देश में एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने यात्रियों की धड़कनें बढ़ा दीं—एक तरफ अंडमान सागर में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग हुई, तो दूसरी ओर दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद वापस लौटना पड़ा।

अंडमान के समंदर में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

सरकारी हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी Pawan Hans के एक हेलिकॉप्टर को उड़ान के दौरान तकनीकी कारणों से अंडमान क्षेत्र में समुद्र में इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह घटना अंडमान सागर में हुई, जहां पायलट ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से पानी पर उतार दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हालांकि, तकनीकी खराबी की असली वजह की जांच शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 दिल्ली-लेह फ्लाइट में आग की चिंगारी से मचा हड़कंप

इसी बीच, दिल्ली से लेह जा रहा SpiceJet का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद वापस लौट आया।

बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में अचानक चिंगारी और आग जैसी स्थिति देखी गई, जिसके बाद पायलट ने बिना देर किए इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक तकनीकी खराबी इस आपात स्थिति का कारण हो सकती है। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और विमान की जांच की जा रही है।

 लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता

एक ही दिन में दो अलग-अलग एविएशन घटनाओं ने यात्रियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि दोनों मामलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन तकनीकी खामियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close