झारखंड : अवैध कोयला कारोबार पर ED का ‘सर्जिकल स्ट्राइक…पूछताछ के बाद अब कुर्की-जब्ती की बारी? जानें अगला कदम।

ED's 'surgical strike' on illegal coal trade: After interrogation, is it time for attachment and confiscation? Find out the next steps.

Dhanbad Coal Scam: धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन, तस्करी और टेंडर में गड़बड़ी से जुड़े कथित कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। 21 नवंबर को व्यापक छापेमारी के बाद अब संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है।

ईडी की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि 21 नवंबर को झारखंड और पश्चिम बंगाल में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे। ईडी ने दावा किया था कि कुछ डायरी भी हाथ लगी हैं, जिनमें लेन-देन का विवरण दर्ज है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक एल बी सिंह और उनके भाई के ठिकानों पर भी छापा पड़ा था। इसके अलावा हेमंत गुप्ता, दीपक पोद्दार, गणेश अग्रवाल, अनिल गोयल और अरविंद सिंह समेत अन्य लोगों के ठिकानों की भी तलाशी ली गई थी। दुमका में अमर मंडल के आवास पर भी छापेमारी हुई थी। यह कार्रवाई दो दिनों तक चली थी।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में कोयला सिंडिकेट से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित कागजात भी मिले हैं। अधिकारियों ने सभी जब्त दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ईडी अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और आगे भी समन जारी किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि इतनी बड़े स्तर पर कोयला कारोबार से जुड़े मामले में इससे पहले कभी छापेमारी नहीं हुई थी। यह पूरी कार्रवाई कोयला तस्करी और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) से जुड़े टेंडर घोटाले की जांच के तहत की जा रही है।

एजेंसी को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कोयला परिवहन और आपूर्ति से जुड़े कुछ कारोबारी अवैध आय को वैध दिखाने के लिए फर्जी कंपनियों और संदिग्ध बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने धनबाद के एल बी सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close