धनबाद : स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी ने 6 मंजिला अपार्टमेंट से लगायी छलांग, पति थे ड्यूटी पर, इधर पत्नी ने दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad: Health worker's wife jumps from 6-storey apartment; husband was on duty, wife takes her own life; police investigate

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार कॉलोनी से एक दर्दनाक खबर आ रही है। प्रगति वाटिका फेज-टू अपार्टमेंट में महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
________________________________________

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी स्थित प्रगति वाटिका फेज-टू अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर करीब 35 वर्षीय महिला ने अपने ही अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे अपार्टमेंट परिसर में सनसनी फैल गई और लोग स्तब्ध रह गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार, फ्लैट नंबर 102 में रहने वाली महिला ने अचानक छत पर जाकर छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद अपार्टमेंट में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान ममता सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से फिजियोथेरेपी चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण सिंह की पत्नी थीं। डॉ. लक्ष्मण सिंह स्वास्थ्य विभाग, गिरिडीह में पोस्टेड थे। सरायढेला के स्टीलगेट के समीप उनका निजी फिजियोथेरेपी केंद्र भी संचालित होता है। घटना के समय वे ड्यूटी पर थे या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और परिचित अस्पताल पहुंचने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोग भी इस अप्रत्याशित घटना से गहरे सदमे में हैं। कई लोगों का कहना है कि महिला सामान्य व्यवहार करती थीं और किसी तरह की परेशानी का अंदेशा नहीं था।

सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास के निवासियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close