नर्स की हत्या : “होली पर घर नहीं चलोगी” मियां-बीबी में हुई लड़ाई, तो गुस्से में पति ने पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद ही फोन को कॉल किया, मैंने पत्नी को मार दिया है…

Nurse Murder: "Won't you come home on Holi?" Husband and wife fight, angry husband beats wife to death, then calls himself, "I have killed my wife..."

होली पर ससुराल जाने को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। हेड नर्स चांदनी कुमारी की उनके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
________________________________________
Crime News : होली की छुट्टी में घर जाने को लेकर ऐसी लड़ाई हुई कि नर्स की हत्या हो गयी। पति ने पहले मारा और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली। नर्स का नाम चांदनी कुमारी है, जो सरकारी अस्पताल में नर्स हैं। पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना की है। जहां, दानापुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड से देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में कार्यरत हेड नर्स चांदनी कुमारी की उनके ही पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छपरा का निवासी बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। पति-पत्नी के बीच होली पर्व को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी से होली के मौके पर छपरा स्थित अपने पैतृक घर चलने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि चांदनी ससुराल जाने के पक्ष में नहीं थीं, जिससे विवाद बढ़ता चला गया।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सोनू ने पहले चांदनी को जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे उनके कान से खून निकलने लगा।

इसके बाद उसने गला दबाया और सीने पर वार किया। गंभीर चोटों के कारण कुछ ही देर में चांदनी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी, जिससे घटना की भयावहता और बढ़ जाती है।हत्या के बाद आरोपी अपने दो वर्षीय पुत्र को लेकर छपरा चला गया। हालांकि देर रात वह वापस दानापुर लौटा और डायल 112 पर कॉल कर खुद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे घर से हिरासत में ले लिया। कमरे से चांदनी का शव बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी से भी गहन पूछताछ जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद, आर्थिक तनाव और पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।चांदनी कुमारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं । पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close