Chaibasa News: 15 हजार की रिश्वत ने खोल दिया पूरा खेल! NDPS केस में नाम हटाने के बदले थाना प्रभारी ने मांगी रकम, ACB ने ऐसे दबोचा

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। बंदगांव थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने NDPS एक्ट के एक मामले में आरोपी का नाम हटाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

ACB को शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते ही थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NDPS केस में नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति NDPS एक्ट से जुड़े मामले में आरोपी था। आरोप है कि इसी मामले में उसका नाम हटाने के बदले बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी ACB को दी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद ACB ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

रकम लेते ही ACB ने दबोचा

तय योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर आरोपी थाना प्रभारी के पास पहुंचा। जैसे ही मनीष कुमार ने कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, पहले से तैयार ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानक हुई इस कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

जमशेदपुर ले गई ACB की टीम

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को अपने साथ जमशेदपुर ले गई। वहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

ACB की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रिश्वतखोरी से जुड़े इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close