झारखंड : चाईबासा पुलिस का बड़ा खुलासा: 23 मवेशी जब्त, पशु तस्करी का भंडाफोड़

Jharkhand: Chaibasa police make a big disclosure: 23 cattle seized, cattle smuggling busted

Chaibasa: चक्रधरपुर के सोनुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ किया। बांसकटा से सोनुआ की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

इस कार्रवाई में कुल 23 मवेशी बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। सभी मवेशियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित थाना परिसर में रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया कि अवैध तस्करी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा बल सतर्क हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close