झारखंड : असम चुनाव 2026…JMM ने 19 सीटों पर अकेले लड़ने का लिया साहसिक फैसला

Jharkhand: Assam Elections 2026...JMM takes bold decision to contest 19 seats alone

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर लंबे समय तक चली बातचीत बेनतीजा रही। कांग्रेस सात सीटों से अधिक देने के लिए तैयार नहीं थी, जबकि JMM 20 सीटों पर दावा कर रही थी। इसी खींचतान के कारण गठबंधन टूट गया।

अब JMM ने अकेले चुनाव लड़ने का बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के अनुसार, JMM असम में 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एक सीट भाकपा माले के लिए छोड़ी गई है। नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक होने के कारण पार्टी ने तेजी से अपनी रणनीति तय कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव से ठीक पहले JMM को बड़ी राहत भी मिली है। पार्टी को असम में पारंपरिक ‘तीर-धनुष’ चुनाव चिह्न मिल गया है, जो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश बढ़ा रहा है। इस पहचान के साथ चुनाव लड़ने से वोटरों तक पहुंचना आसान होगा।

JMM की रणनीति असम के टी-ट्राइब और आदिवासी वोट बैंक पर केंद्रित है। राज्य की 35 से 40 सीटों पर इन मतदाताओं का निर्णायक असर माना जाता है। पिछले एक साल से पार्टी ने इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय लगातार असम में कैंप कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दो बार असम का दौरा कर आदिवासी अस्मिता और सामाजिक मुद्दों को उठाया। पहले से प्लानिंग के तहत मंत्री चमरा लिंडा और सांसद विजय हांसदा ने जमीनी हालात का अध्ययन किया और अब पार्टी माइक्रो लेवल पर तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close