झारखंड : रामनवमी पर नहीं होगा अंधेरा! शोभायात्रा के दौरान झमाझम जलेगी बिजली; विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी
No Darkness on Ram Navami! Lights to Shine Brightly During the Procession; Department Delivers Great News.

- झारखंड: Ramnavmi के शुभ अवसर पर राज्य के आमजन के लिए राहत भरी खबर है। अक्सर शोभायात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति कटने की चिंता रहती है, लेकिन इस बार सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JVBNL) के विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची ने पूजा समितियों, शोभायात्रा आयोजकों और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। यह निर्देश उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जारी किए गए हैं, जिसमें Ramnavmi के दौरान सुरक्षा और सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है।
एडवाइजरी में यह भी निर्देश दिया गया है कि शोभायात्रा में शामिल झांकी और डीजे की ऊंचाई अधिकतम 4 मीटर (लगभग 13 फीट) तक ही सीमित रहे। इसके अलावा, समिति के वालंटियर्स को लगातार निगरानी रखने और किसी भी जोखिम की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
आम जनता से भी अपील की गई है कि वे बिजली के तारों या उपकरणों को छूने या उनके संपर्क में आने से बचें, ताकि कोई दुर्घटना न हो। इस कदम से ना केवल सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि त्योहार को निर्बाध रूप से मनाया जा सकेगा।
सरकार और बिजली विभाग की यह पहल Ramnavmi के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।











