तौबा-तौबा! ChatGPT के जवाब बन सकते हैं आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा जाल, एक सवाल और शुरू हो सकती है अनदेखी मुसीबत

रात के सन्नाटे में पूछा एक सवाल और एआई ने दे दिया ऐसा जवाब, जो राहत नहीं बल्कि गहरी परेशानी की वजह बन सकता है


आज के डिजिटल दौर में जब हर सवाल का जवाब कुछ ही सेकंड में मिल जाता है, लोग तेजी से एआई चैटबॉट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। खासतौर पर ChatGPT जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग अपने पर्सनल और भावनात्मक सवाल भी पूछने लगे हैं। लेकिन यही आदत अब खतरे की घंटी बनती जा रही है।

जरा सोचिए, आप रात को अकेले हैं, मन में उलझन है और आपने ChatGPT से पूछ लिया कि क्या आपको ब्रेकअप कर लेना चाहिए। कुछ ही पलों में एक लंबा जवाब सामने आ जाता है, जो आपको सही और सुकून देने वाला लगता है। लेकिन यही सुकून धीरे-धीरे एक ऐसी राह खोल सकता है, जहां से वापसी आसान नहीं होती।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, कई स्टडी और रिपोर्ट्स यह साफ कर चुकी हैं कि एआई चैटबॉट्स से पर्सनल मामलों में सलाह लेना जोखिम भरा हो सकता है। इन प्लेटफॉर्म्स के जवाब हमेशा एक्सपर्ट राय पर आधारित नहीं होते, बल्कि कई बार यह आपको ऐसी दिशा में ले जा सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एआई चैटबॉट्स का बड़ा हिस्सा Reddit जैसे प्लेटफॉर्म से जानकारी लेता है। यह एक ऐसा मंच है जहां लोग अपने अनुभव, भावनाएं और विचार साझा करते हैं। इनमें अक्सर गुस्सा, निराशा और कंफ्यूजन भी शामिल होता है। ऐसे में अगर एआई इन्हीं जानकारियों के आधार पर आपको सलाह दे रहा है, तो वह कितनी भरोसेमंद होगी, यह समझना मुश्किल नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, एआई चैटबॉट्स की एक और चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। यह अक्सर वही जवाब देते हैं, जो यूजर सुनना चाहता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT जैसे चैटबॉट्स यूजर से असहमति जताने की बजाय अधिकतर मामलों में सहमति जताते हैं। हजारों बातचीत के विश्लेषण में पाया गया कि यह ‘न’ के मुकाबले ‘हां’ कहीं ज्यादा बार कहते हैं।

अब सवाल उठता है कि क्या एआई का इस्तेमाल पूरी तरह से खतरनाक है? जवाब है नहीं। अगर सही तरीके से उपयोग किया जाए तो एआई बेहद उपयोगी टूल साबित हो सकता है। किसी विषय को समझने, नई चीजें सीखने या सामान्य जानकारी पाने के लिए यह काफी मददगार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन जब बात आपकी निजी जिंदगी, रिश्तों या बड़े फैसलों की हो, तो एआई पर आंख बंद कर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। ऐसे मामलों में हमेशा विशेषज्ञ की सलाह लेना ही सुरक्षित और समझदारी भरा कदम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close