व्यापारियों के लिए बड़ी खबर…रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट ने बढ़ाई माल ढुलाई की दरें…जानिए अब कितना खाली होगा आपका बटुआ

Big News for Traders... Ranchi Goods Transport Hikes Freight Rates... Find Out How Much Lighter Your Wallet Will Be Now.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अब माल ढुलाई महंगी होने जा रही है। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यानी आरजीटीए की अहम बैठक में परिवहन दर बढ़ाने का फैसला लिया गया। यह निर्णय 22 मई को एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।बैठक की अध्यक्षता राजकिशोर सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

डीजल और मजदूरी बढ़ने से बढ़ा दबाव

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और श्रमिकों की बढ़ती मजदूरी के कारण माल ढुलाई की लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे हालात में पुराने रेट पर काम करना ट्रांसपोर्टरों के लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है।सदस्यों ने साफ कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए फ्रेट रेट बढ़ाना अब मजबूरी बन गया है।

अब नई दर पर होगी माल बुकिंग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसोसिएशन की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब सभी ट्रांसपोर्टर बढ़ी हुई दरों पर ही माल की बुकिंग करेंगे। नई परिवहन दरों की जानकारी जल्द ही ग्राहकों को दे दी जाएगी।माना जा रहा है कि इसका असर बाजार में सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि माल ढुलाई महंगी होने से परिवहन लागत बढ़ेगी।

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में राजकिशोर सिंह, रविन्द्र दुबे, दीपक सिंह, एमपी सिंह, विनय सिंह, एसबी सिंह, रिंकू सिंह, दिनेश चौबे और उदय सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

close