झारखंड : आसमान से बरस रही आग…झारखंड का यह शहर बना सबसे गर्म…जानें आपके जिले का क्या है हाल

Jharkhand: Fire Raining from the Sky... This City in Jharkhand Becomes the Hottest... Find Out the Situation in Your District

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी अब लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगी हैं। राजधानी रांची समेत कई जिलों में दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 0.3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेदिनीनगर बना सबसे गर्म शहर

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान मेदिनीनगर में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोकारो में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं चाईबासा में 39.4 डिग्री और जमशेदपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में लू चलने की आशंका है।

इसके अलावा रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में भी तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद भी जताई है। विभाग के अनुसार कई जिलों में दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

तेज हवा और वज्रपात को लेकर चेतावनी

24 और 25 मई को बोकारो, धनबाद और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई हिस्सों में तेज गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

वहीं राज्य के मध्य और दक्षिणी इलाकों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है।

Related Articles

close