CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिले थलपति विजय! दिल्ली में 25 मिनट की बंद कमरे में हुई बड़ी बैठक

‘सेवा तीर्थ’ पहुंचकर तमिलनाडु के लंबित मुद्दों पर की चर्चा, मछुआरों से लेकर कावेरी विवाद तक उठाए अहम सवाल

नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार से मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली बार मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा था, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर उनके फैंस तक की नजरें टिकी हुई थीं। दिल्ली पहुंचते ही विजय ने कई अहम मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के सामने तमिलनाडु की लंबित मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब 25 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित ‘सेवा तीर्थ’ में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच तमिलनाडु के विकास और कई संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PM मोदी से मुलाकात के बाद विजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय ने केंद्र के सामने लंबे समय से लंबित कई परियोजनाओं और राज्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

दिलचस्प बात यह रही कि दिल्ली पहुंचते ही विजय सबसे पहले सेंट्रल दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस पहुंचे। इसके बाद शाम को उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम की जगह राज्य गीत ‘तमिल थाई’ को पहले गाने की अनुमति देने की मांग भी उठाई, जिसने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री के सामने तमिलनाडु में सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। इसके अलावा कावेरी नदी जल विवाद, मेकेदातु परियोजना और तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

विजय ने पीएम मोदी को बताया कि तमिलनाडु के 58 मछुआरे फिलहाल श्रीलंका की जेल में बंद हैं और उनकी 288 नावें जब्त कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने इन मछुआरों की जल्द रिहाई और नावों को वापस दिलाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की यह पहली बड़ी राजनीतिक सक्रियता मानी जा रही है। उनकी इस मुलाकात को तमिलनाडु और केंद्र के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि जब विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी थीं। अब दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात आने वाले दिनों की राजनीति में कई नए संकेत दे रही है।

Related Articles

close