Teacher Transfer 2026: कल शिक्षक ट्रांसफर पर बड़ा फैसला, 5.80 लाख शिक्षकों का ट्रांसफर जल्द, महिलाओं को मिलेगा घर के पास पोस्टिंग
बिहार में 5.80 लाख शिक्षकों के ट्रांसफर की तैयारी पूरी। नई नीति के तहत महिला शिक्षकों को घर के पास पोस्टिंग और पुरुष शिक्षकों को नजदीकी प्रखंड में तैनाती मिलेगी। जानें पूरी अपडेट।Bihar Teacher Transfer 2026, Bihar Transfer Policy Teachers, Bihar Shikshak Transfer News, Teacher Transfer Bihar Latest Update, Bihar Education Department Transfer

Teacher Transfer News: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सब कुछ ठीक रहा, तो कल सरकार इस पर फैसला ले सकती है। बिहार शिक्षा विभाग ने राज्यभर में करीब 5.80 लाख शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और लाइब्रेरियनों के ट्रांसफर की तैयारी पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि 17 जून 2026 को होने वाली कैबिनेट बैठक में नई ट्रांसफर नीति को मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
महिला और पुरुष शिक्षकों के लिए अलग ट्रांसफर व्यवस्था
शिक्षा विभाग की नई ट्रांसफर नीति के तहत शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है।
- महिला शिक्षकों को उनकी वर्तमान पंचायत के पास की पंचायत में ट्रांसफर दिया जाएगा
- पुरुष शिक्षकों को उनके प्रखंड के नजदीकी प्रखंड के स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा
इस फैसले से खासकर महिला शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ऑनलाइन पोर्टल से होगा आवेदन
शिक्षकों का ट्रांसफर पूरी तरह ऐच्छिक (Optional) होगा।
- जो शिक्षक ट्रांसफर नहीं चाहते, उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी
- केवल इच्छुक शिक्षकों के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा
- इसके लिए जल्द ही शिक्षा विभाग एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा
विभाग का लक्ष्य है कि जून 2026 के अंत तक पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
11 राज्यों की नीति का किया गया अध्ययन
राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि नई नीति बनाने से पहले देश के 11 राज्यों की ट्रांसफर नीतियों का अध्ययन किया गया है।इसका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है जिससे:शिक्षकों के हित सुरक्षित रहें और स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो सके।
विषयवार जरूरत के आधार पर ट्रांसफर
नई नीति के तहत ट्रांसफर केवल दूरी के आधार पर नहीं, बल्कि विषयवार आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा।
- जिन स्कूलों में किसी विषय के शिक्षक अधिक हैं, वहां से ट्रांसफर किया जाएगा
- जिन स्कूलों में कमी है, वहां शिक्षकों की पोस्टिंग की जाएगी, इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।
किन-किन को मिलेगा लाभ?
इस ट्रांसफर प्रक्रिया में शामिल होंगे:
- टीआरई-3 के शिक्षक
- नियमित शिक्षक
- प्रधान शिक्षक (HT)
- प्रधानाध्यापक (HM)
- करीब 1600 लाइब्रेरियन (पहली बार बड़े स्तर पर ट्रांसफर)












