झारखंड: स्कूल जा रही शिक्षिका को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, गुस्साये ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की शुरू

Jharkhand: A speeding tractor ran over a teacher on her way to school; angry villagers blocked the road, and the police arrived at the scene to begin an investigation.

Jharkhans School Teacher Accident : झारखंड से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। स्कूल जा रही शिक्षिका सड़क हादसे का शिकार हो गयी। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जान कर दिया। शिक्षिका का नाम वंदना महतो है। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो स्कूल से कुछ ही दूरी पर थी। मिली जानकारी के मुताबिक सोनुआ–चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस +2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने जा रही थीं। इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के वक्त ट्रैक्टर काफी रफ्तार में था। रफ्तार की वजह से ही ये हादसा हुआ।

 

चश्मदीदों ने बताया कि शिक्षिका की हादसे में कोई गलती नहीं थी, वो सड़क के किनारे-किनारे चल रही थी, लेकिन ट्रैक्टर चालक लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चला रहा था, जिसकी वजह से ही हादसा हुआ। शिक्षिका के पूरे शरीर में चोट आयी है, वहीं अंदरुनी हिस्से भी हादसे में दुर्घटना में डैमेज हुए हैं।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल शिक्षिका के लिए राहत कार्य शुरू किया। वहीं ग्रामीणों न तुरंत ही इसकी सूचना शिक्षिका के परिजनों को दी। परिजन भी तुरंत ही मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 

शिक्षिका की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर की पहचान एवं मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बीच आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। परिजनों की मांग थी कि इस इलाके में सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं।

 

ड्राइवर की तरफ से लापरवाही पूर्वक गाड़ियां चलायी जाती है, जिसकी वजह से आये दिन कहीं ना कहीं हादसे होते रहते हैं। ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से भी असंतुष्ट थे। हालांकि पुलिस की तरफ से लोगों को समझाईस दी गयी, जिसके बाद परिजनों ने सड़क जाम हटा लिया। पुलिस ने कहा है कि नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जरूर कार्रवाई की जायेगी। वहीं शिक्षिका के हादसे की खबर के बाद स्कूल के भी कई शिक्षक शिक्षिका अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close