चतरा में तड़के गोलियों की गूंज! राहुल दुबे गैंग के अपराधी को पुलिस ने मारी गोली, मुठभेड़ में विकास गिरफ्तार

Chatra News : चतरा के कोयलांचल इलाके में आतंक का पर्याय बन चुके राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग के अपराधी विकास कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल विकास कुमार को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने शुरू की फायरिंग

एसपी अनिमेष नैथानी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई में टंडवा और पिपरवार थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी।

दरअसल, हाल ही में कोयलांचल क्षेत्र में एक निजी कार्य एजेंसी के कार्यालय में हुई अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों की तलाश में लगातार अभियान चला रही थी। टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह के कुछ अपराधी सीमावर्ती इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख अपराधियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में विकास कुमार के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो दिन पहले कंपनी के ऑफिस में बरसाई थीं करीब 20 गोलियां

इस कार्रवाई को उस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जो महज दो दिन पहले चंद्रगुप्त कोल परियोजना स्थित सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय में हुई थी।

बताया गया कि राहुल दुबे गिरोह के बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में ड्यूटी पर तैनात SIS प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था।

वारदात के बाद अपराधियों ने मौके पर एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा था, जिसमें घटना की जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई थी।

फरार अपराधियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

इस घटना के बाद से ही चतरा पुलिस गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चला रही थी। अब मुठभेड़ में एक अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मुठभेड़ के बाद एसपी जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में लगातार सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस की कोशिश है कि मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close