झारखंड में सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर हेमंत सोरेन सख्त, बोले- अब देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Hemant Soren takes a tough stance on road and flyover projects in Jharkhand; says delays and negligence will no longer be tolerated.

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में वर्षों से लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि अब परियोजनाओं में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों में चल रही सड़क, पुल, पुलिया, फ्लाईओवर और अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजधानी रांची सहित सभी प्रमुख लंबित परियोजनाओं में तेजी लाई जाए और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अगले दो महीने के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाए।

 

सभी परियोजनाओं की होगी जियो-टैगिंग

मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी के लिए सभी निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का अद्यतन डेटाबेस तैयार करने तथा उनकी जियो-टैगिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक परियोजना की प्रगति, लागत, गुणवत्ता और समय-सीमा की नियमित मॉनिटरिंग संभव होगी तथा जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

सड़क, गड्ढों और जलजमाव की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सड़क, गड्ढों, जलजमाव और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से संबंधित मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, बेहतर जल निकासी व्यवस्था, सड़क गुणवत्ता में सुधार और संकीर्ण मार्गों के चौड़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

गुणवत्ता और समय-सीमा पर रहेगा विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य की अधोसंरचना परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे हों और जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close