नक्सलियों को बड़ा झटका! झारखंड के 16 और छत्तीसगढ़ के 8 माओवादी करेंगे सरेंडर, AK-47 समेत 11 हथियार और 1,562 कारतूस करेंगे जमा

रांची में मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में होगा आत्मसमर्पण। कई इनामी माओवादी भी मुख्यधारा में लौटेंगे, जिन पर कुल ₹39 लाख का इनाम घोषित है।

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिलने जा रही है। झारखंड के 16 और छत्तीसगढ़ के 8, कुल 24 माओवादी मंगलवार सुबह 11 बजे रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करेंगे। इस सामूहिक सरेंडर को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी संगठन के विभिन्न स्तरों से जुड़े हैं, जिनमें रीजनल कमेटी, जोनल कमेटी, सब-जोनल कमेटी, एरिया कमेटी और सक्रिय कैडर शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों के माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल हैं—

  • 1 रीजनल कमेटी सदस्य (RCM)
  • 4 जोनल कमेटी सदस्य (3 झारखंड, 1 छत्तीसगढ़)
  • 3 सब-जोनल कमेटी सदस्य (SZCM)
  • 10 एरिया कमेटी सदस्य (6 झारखंड, 4 छत्तीसगढ़)
  • 6 सक्रिय कैडर

झारखंड से आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नाम

झारखंड से सरेंडर करने वालों में संतोष उर्फ बासुदेव दा उर्फ गांधी उर्फ दिलीप उर्फ संजय महतो, संतोष मांझी उर्फ जगबंधु, चंदन लोहरा, जयकांत मुंडा उर्फ गूंगा उर्फ बंगाली, राजनाथ हांसदा उर्फ गुना हांसदा, अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल, सुखलाल बिरंजिया उर्फ अकेला, सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम, एतवारी मांझी उर्फ सोनोत उर्फ संत, देवान मुर्मू उर्फ शनिचर, सुमित्रा सुरीन, चंपा मंझियाइन उर्फ गुड़िया, रिसिव सोय, सालमी मुंडा उर्फ पारूल, मुन्नी सुरीन उर्फ मुरीन सुरीन और सीता मुंडा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ से ये माओवादी छोड़ेंगे हथियार

छत्तीसगढ़ से अश्विन उर्फ लच्छू कोरसा (जोनल कमेटी सदस्य), सोहन पुनेम, रीता उर्फ मंगली कुंजाम, अनुषा कुंजाम, रजनी मुडकम (एरिया कमेटी सदस्य), राहत मांडवी, सुबनी और जेलानी आत्मसमर्पण करेंगे।

₹39 लाख के इनामी माओवादी भी शामिल

आत्मसमर्पण करने वालों में झारखंड के कई कुख्यात इनामी माओवादी भी शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इन पर कुल ₹39 लाख का इनाम घोषित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनमें—

  • एक माओवादी पर ₹15 लाख,
  • एक पर ₹10 लाख,
  • दो पर ₹5-5 लाख,
  • और दो पर ₹2-2 लाख का इनाम घोषित है।

AK-47 समेत 11 आधुनिक हथियार करेंगे जमा

सरेंडर के दौरान माओवादी पुलिस के हवाले 11 आधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1,562 जिंदा कारतूस भी सौंपेंगे।

बरामद होने वाले हथियारों में शामिल हैं:

  • 6 इंसास राइफल
  • 2 AK-47 राइफल
  • 1 HK-33 राइफल
  • 1 US Carbine
  • 1 M-16 राइफल

38 मैगजीन में शामिल हैं:

  • 28 इंसास मैगजीन
  • 4 AK-47 मैगजीन
  • 3 LMG मैगजीन
  • 2 US Carbine मैगजीन
  • 1 M-16 मैगजीन

1,562 कारतूस का विवरण:

  • 786 इंसास
  • 229 AK-47
  • 208 HK-33
  • 95 US Carbine
  • 244 M-16 कारतूस

सुरक्षा अभियान को मिलेगी नई मजबूती

एक साथ 24 माओवादियों का आत्मसमर्पण झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय संगठनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे नक्सली नेटवर्क कमजोर होने की संभावना है और सुरक्षा बलों के अभियान को नई मजबूती मिलेगी।

मंगलवार सुबह 11 बजे झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची में आयोजित होने वाला यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम राज्य के नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close