Jharkhand Accident Breaking : ढलान पर बेकाबू हुआ कंटेनर, बाइक और ऑटो को रौंदते हुए मचा तांडव… 7 लोगों की मौत की खबर

डेढ़टंगवा घाटी में अचानक हुआ भीषण हादसा, मौके पर मची चीख-पुकार; कई लोग गंभीर रूप से घायल

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले से शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चंदवा थाना क्षेत्र के लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग स्थित डेढ़टंगवा घाटी में एक भारी कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक और ऑटो पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, मृतकों की संख्या और हादसे की पूरी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी की जानी बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीखे ढलान पर बेकाबू हुआ कंटेनर

मिली जानकारी के अनुसार, भारी कंटेनर लोहरदगा की ओर से चंदवा की तरफ आ रहा था। डेढ़टंगवा घाटी के तीखे ढलान पर पहुंचते ही कंटेनर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद उसने चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रही एक बाइक और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बाइक सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑटो में सवार लोगों पर भी टूटा कहर

कंटेनर की चपेट में आए ऑटो में सवार यात्रियों में से भी चार लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है। एक के बाद एक दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और राहत दल ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल हादसे में मृतकों की सटीक संख्या, पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close