Accident Breaking:अचानक सड़क से उतरी कार और गहरी खाई में जा गिरी, दूरदर्शन डायरेक्टर समेत 3 केंद्रीय अधिकारियों की मौत

आइजोल के पास सताएक गांव में दर्दनाक हादसा, पेड़ लगाने के कार्यक्रम से लौट रहे थे चार अधिकारी; ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

आइजोल: मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्र सरकार के तीन अधिकारियों की मौत हो गई। हादसा आइजोल से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में सताएक गांव के पास हुआ, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में दूरदर्शन डायरेक्टर समेत तीन की मौत

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के एक अधिकारी के अनुसार, हादसे में मृतकों की पहचान आइजोल दूरदर्शन के डायरेक्टर (न्यूज) नाम्पिबोउ मारिनमाई, इंफाल PIB के एडिशनल डायरेक्टर जनरल एंगम पामे और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (CBC) के स्थानीय फील्ड ऑफिस में कार्यरत MTS कर्मचारी एच. लियानवेला के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, CBC आइजोल के ड्राइवर गोजेंद्रो डे हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें आइजोल के पास फाल्कॉन स्थित जोरम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ZMCH) में भर्ती कराया गया है।

पेड़ लगाने के कार्यक्रम से लौट रहे थे अधिकारी

बताया गया कि चारों अधिकारी सियल्सुक गांव गए थे। वहां उन्होंने एडिशनल डायरेक्टर जनरल एंगम पामे के दिवंगत भाई की याद में पेड़ लगाया था। कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारी कार से आइजोल लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान रास्ते में ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर को बेचैनी महसूस हुई और वह अपने हाथ-पैर हिलाने तथा आंखें खोलने में असमर्थ हो गया। इसी दौरान वाहन सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टमार्टम के बाद मणिपुर भेजे जाएंगे शव

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों अधिकारियों के शव गुरुवार रात पोस्टमार्टम के लिए ZMCH लाए गए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाम्पिबोउ मारिनमाई और एंगम पामे के शवों को उनके गृह राज्य मणिपुर स्थित पैतृक स्थानों पर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने जताया दुख

हादसे की खबर के बाद मिजोरम जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (MJA) के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, MNF अध्यक्ष जोरमथांगा और मिजोरम कांग्रेस अध्यक्ष लाल थानजारा ने भी अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के अचानक और असमय निधन को बड़ी क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close