1000 नियुक्ति पत्र, 25 हजार शिक्षक भर्ती की अधिसूचना: स्थापना दिवस पर हेमंत सरकार की खास है तैयारी… इन योजनाओं की भी लांचिंग

रांची। राजनीतिक अस्थिरता के बीच होने वाले झारखंड स्थापना दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी है। एक तरफ जहां राष्ट्रपति मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद होगी, तो वहीं दूसरी तरफ स्थापना दिवस को भव्यता देने के लिए सरकार जी जान से जुटी है। खबर है कि स्थापना दिवस पर राज्य सरकार 1000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेगी। स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य समारोह तीन तीन घंटे का होगा, जो दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

इस अवसर पर लगभग पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। समारोह में 1000 से ज्यादा नव चयनितों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस समारोह में एक हजार नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी। ऐसे में यहां सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस आयोजन में सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और एकलव्य स्किल स्कीम योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं, इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी- 2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और झारखंड इथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2022 को लांच करने की योजना है। लाभुकों के बीच 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियों का वितरण होगा।

डारखंड स्थापना दिवस की तारीफ सोच समझ कर चुनी गयी थी। इस दिन पूरा देश भगवान बिरसा की जयंती मनानयेगा। यूजीसी और एआइसीटीइ ने देश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का मनाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सभी विवि के कुलपति, कॉलेजों के प्राचार्य व संस्थानों के निदेशक को पत्र भेजा गया है। केंद्र ने 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close