पारा टीचर की मौत : शिक्षक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम

गढ़वा। भवनाथपुर से एक खबर आ रही है। मध्य विद्यालय हरिहरपुर के सहायक अध्यापक 57 वर्षीय अशेश्वर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर के अनुसार बीते सप्ताह से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

मिली जानकारी अनुसार, सोमवार को शौच जाने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सको द्वारा उन्हें तत्काल ऑक्सीजन लगाकर इलाज शुरू किया गया , किन्तु कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी। चिकित्सक अभिनीत विश्वास ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
उक्त सहायक अध्यापक के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close