Air India Pilot: नशे में धुत होकर फ्लाइट उड़ाने पहुंचा पायलट! टेकऑफ से पहले खुल गया राज, ज्यूरिख-दिल्ली विमान से उतारा गया

6 सितंबर को ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली फ्लाइट उड़ाने पहुंचा था पायलट, ग्राउंड स्टाफ को शराब की गंध आने के बाद कराया गया अनिवार्य टेस्ट; जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से निलंबित

 

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर पायलट के नशे में होने का मामला सामने आया है। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ाने के लिए पहुंचे पायलट को टेकऑफ से पहले ही विमान से हटा दिया गया। ग्राउंड स्टाफ को पायलट के मुंह से शराब की गंध आने के बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद उसका अनिवार्य शराब परीक्षण कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टेकऑफ से पहले पायलट पर हुआ शक

मामला 6 सितंबर का बताया जा रहा है। ज्यूरिख एयरपोर्ट पर विमान के उड़ान भरने से पहले ग्राउंड स्टाफ को पायलट के व्यवहार से संदेह हुआ और उसके मुंह से शराब की गंध महसूस हुई। इसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

अनिवार्य परीक्षण में पायलट के शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे विमान उड़ाने से रोक दिया गया। एयर इंडिया ने पायलट को उसी फ्लाइट से भारत भेज दिया। फिलहाल जांच पूरी होने तक उसे उड़ान ड्यूटी से निलंबित रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एयर इंडिया ने क्या कहा?

मामले पर एयर इंडिया ने कहा है कि सुरक्षा नियमों और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है। एयरलाइन के मुताबिक, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है। सभी क्रू सदस्यों को विमान संचालन के दौरान उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

एयरलाइन का कहना है कि क्रू मेंबर्स को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

एयर इंडिया के पायलटों से जुड़े शराब या नशीले पदार्थों के सेवन के आरोपों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग घटनाओं को लेकर जांच और कार्रवाई की खबरें सामने आ चुकी हैं।

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव

4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कमांडर पायलट का ड्रग टेस्ट दो बार पॉजिटिव आने का मामला सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया था। उस समय विमान में 145 लोग सवार थे और घटना में 20 से ज्यादा यात्री तथा चार क्रू सदस्य घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

वैंकूवर में भी पायलट पर हुई थी कार्रवाई

जनवरी 2026 में कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर भी एयर इंडिया के एक पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटाए जाने का मामला सामने आया था। सुरक्षाकर्मियों को उसके मुंह से शराब की गंध आने के बाद उसे रोककर जांच की गई थी। जांच पूरी होने तक संबंधित पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया था।

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

ज्यूरिख की इस घटना में राहत की बात यह रही कि पायलट के विमान उड़ाने से पहले ही मामला पकड़ में आ गया। अनिवार्य परीक्षण और ग्राउंड स्टाफ की सतर्कता के चलते उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close