आर्मी जवान सहित तीन की मौत : शादी की आज थी पार्टी, दोस्तों के साथ शराब पीने के दौरान नवविवाहित जवान सहित तीन दोस्तों की मौत

जांजगीर। शराब ने 8 दिन बाद ही दुल्हन की मांग का सिंदूर धो दिया। शराब पीने से आर्मी जवान की शादी के आठवें दिन ही मौत हो गयी। जवान के साथ उसके दो अन्य साथियों की भी शराब पीने से मौत हुई है। आरोप है कि शराब में जहर मिलाया गया था, जबकि कुछ लोगों का दावा है कि शराब ही जहरीली थी। घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव का है। छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौत की घटना काफी दिनों बात सामने आयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं।

रोते बिलखते परिजन…⬇️

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी की पार्टी थी आज

आर्मी जवान शादी की छुट्टी में घर आया था। शादी 8 दिन पहले ही हुई थी, जिसके बाद आज उसने अपने दो साथियों के साथ पार्टी की थी। तीनों सोमवार सुबह साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद अचानक बेहोश हो गए। फिर इन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव का है। रोगदा निवासी नंदलाल कश्यप(32) भारतीय सेना में टेक्नीशियन के पद पर पोस्टेड था। वो अपनी शादी के चलते घर आया हुआ था। नंदलाल और गांव के परस साहू(53) और सतीश कश्यप(35) ने सोमवार सुबह शराब पीने का फैसला किया था। सुबह 7 बजे के आस-पास ही तीनों ने गांव के ही हरप्रसाद से शराब खरीदी थी।

आर्मी में टेक्निशियन के पद पर था पदस्थ

नंदलाल कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुर्गा मंदिर के पास में शराब पी। फिर तीनों बेहोश हो गए। इधर आसपास के लोगों ने तीनों को बेहोशी की हालत में देखकर इन्हें नवागढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परस साहू गांव में किसानी करता था। जबकि सतीश कोरबा के किसी प्लांट में काम करता था। नंदलाल कश्यप की शादी 6 मई को हुई थी। उसने गांव की ही किसी लड़की से शादी की थी। आज यानी सोमवार को घर में भोज का आयोजन किया गया था। जिसकी तैयारी में वह लगा हुआ था। मगर इस बीच शराब पीने के बाद उसकी मौत हो गई है।उधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि शराब में जहर था। जिसे पीने के बाद तीनों की मौत हुई है। अचानक से ये सब हो गया, कुछ पता ही नहीं चला। वहीं जैसे ही इस बात की सूचना जवान के पिता को मिली, तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव के लोग अस्पताल के पास पहुंच गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के लिए मुआवाजा की मांग की। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं, वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Related Articles

close