अच्छी खबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल 500 युवक-युवतियों को देंगे नियुक्ति पत्र

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार दिनांक 28 जून 2023 को कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित नर्सिंग / आई.टी.आई कौशल कॉलेज के युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अनुसूचित जनजाति मंत्री श्री चंपई सोरेन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री हफीजुल हसन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस अवसर पर नर्सिंग / आई.टी.आई कौशल कॉलेज एवं कल्याण गुरूकुल के 500 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आई.टी.आई कौशल कॉलेज की छात्राओं द्वारा संचालित सेवा कैफे का भी उद्घाटन करेंगे। इस सेवा कैफे का उद्देश्य एक सफल उद्यमी बनाने में छात्र-छात्राओं की मदद करना है। सेवा कैफे के माध्यम से विशेषकर छात्राओं में उद्यमिता संबंधी व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close