नवविवाहिता शिवानी आत्महत्या मामले में नया मोड़ : परिजन ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

पलामू । नवविवाहिता शिवानी मेहता की मौत के मामले में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। 21 वर्षीय शिवानी की आत्महत्या की खबर पर मायके वाले ने सवाल खड़ा किया है। उनके परिजन का मानना है की मेरी बेटी शिवानी आत्महत्या कर ही नहीं सकती, मेरी बेटी आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल वाले ने मिलकर हत्या की है।

क्या था मामला

परिजन ने बताया की खबर सुनते ही हमलोग सभी उनके घर गए, जहां का नजारा कुछ और ही था। बेटी का शव देखकर पता चलता है की उसे रस्सी से गला घोंटा गया है। बेहद मृदुभाषी सर्व गुण संपन्न शिवानी जिले में नवविवाहिता ने आत्महत्या किए जाने की ख़बर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। मृतका की शिनाख्त बिहार के गया जिला स्थित खिजरी सराय निवासी शिवानी मेहता के रूप में की गई। शिवानी के शव के पास पुलिस को 2 पेज का सुसाइड नोट मिला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले पन्ने पर शिवानी ने लिखा है, सॉरी मम्मी- पापा….मेरी किस्मत में शायद यही था। पति को सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हुए शिवानी ने गुस्सा कम करने की सलाह दी है और अपने अभिभावकों से सामान्य जिंदगी जीने की अपील की है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, वहीं परिजनों ने शिवानी की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। परिजन का कहना है की पुलिस जिसे सुसाइड नोट मान रही है उसमे जो लिखावट है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

HPBL से बातचीत में परिजन ने बताया की मेरी बेटी से मुझे पता चला था कि उसका पति विकास कुमार हर दिन शराब पीकर मार पीट करता था और दहेज की मांग करता था। मेरी बेटी घर गृहस्थी की सारी जिम्मेवारी उठा रही थी। इस घटना ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया। घर के आसपास सभी रहने वालो से शिवानी के परिजन ने पूछताछ की। उन सभी तथ्यों के आधार पर शिवानी के परिजन ने न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही अनुसंधान कर पुलिस अधिकारी से भी निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है दोषी को सजा दिलाने की मांग की।

बहरहाल ये हत्या है या आत्महत्या… ये तो अनुसंधान का विषय है परंतु अब शिवानी इस दुनिया में नहीं रही। कब तक इस तरह के आरोपों के साथ बेटियां जान गंवाती रहेगी। परिवार जन का रो रोकर बुरा हाल है, दहेज और हिंसा की इस तरह के आरोप स्वस्थ समाज के लिए काफी शर्मनाक है। जिस पर निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। अब सबकी निगाहें पुलिसिया अनुसंधान पर टिकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close