तीन लड़की से रेप : फेसबुक पर तीन लड़कों को तीन लड़कियों से हुआ प्यार, घुमाने ले जाने के बहाने किया रेप, गिरफ्तार

गुमला। फेसबुक पर प्यार कर रेप करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों युवकों ने तीन युवतियों को फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर फंसाया और फिर साथ घुमाने ले जाने के बहाने रेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों में 22 वर्षीय मुन्ना गोप, 25 वर्षीय अमित बराला एवं 29 वर्षीय अनिल इंदवार शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक 26 जून की रात बनई गांव में एक शादी समारोह था। इस शादी के कार्यक्रम में रेप का शिकार बनी तीनों लड़कियां भी आयी थी। इन तीनों लड़कियों की दोस्ती पहले से ही तीन लड़कों से थी। उन तीनों लड़कों ने घुमाने के बहाने से एक सफेद कलर की बोलेरो गाड़ी में तीनों लड़कियों के बिठाया और बसिया थाना इलाके में घुनसेरा जंगल में लेकर जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
लड़कियां जब देर तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद लड़कियों को घुनसेरा जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और तीनों आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।











