10वीं की छात्रा से गैंगरेप: शादी समारोह से अगवा कर युवती से किया रेप, फिर दोस्तों को फोन कर बुलाया और किया गैंगरेप

गुमला। नाबालिग युवती से गैंगरेप की खबर है। आरोप है कि शादी समारोह से लड़की को अगवा कर युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक गुमला सदर इलाके में शादी समारोह के दौरान लड़की को एक युवक पहले ले गया और फिर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ रेप किया। बाद में अपने दोस्तों को भी बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक गांव में बारात के आने पर नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान 10 क्लास की छात्रा को रात करीब 11 बजे पीड़िता को एक युवक स्कूटी में बैठाकर जबरन ले गया और फिर सुनसान इलाके में एक पेड़ के नीचे नाबालिग के साथ रेप किया। इसके बाद फोन कर अपने तीन दोस्तों को बगीचा में बुलाया और पांचों ने मिलकर फिर सामूहिक बलात्कार किया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर परिजनों ने लड़की की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली। देर रात पीड़िता पैदल अपने घर लौटी और घटना की जानकारी दी। घटना में शामिल एक आरोपी की गांव वालों ने पिटाई भी कर दी। इस मामले में पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस भी एक्शन में आयी है। शुक्रवार को परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी सहमी हुई है।आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है।पुलिस पीड़िता से थाने में पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close