हेडमास्टर ने की छात्राओं से छेड़खानी, गुस्साये परिजनों ने स्कूल में घुसकर हेडमास्टर का फोड़ दिया सर, FIR दर्ज

गाजियाबाद। हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत सामने आयी है। इधर हेडमास्टर की मिली शिकायत पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान हेडमास्टर की जमकर पिटाई भी हुई। मामला आदर्श किसान हायर सेकेंड्री स्कूल का है, जहां छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. राजीव पांडेय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य से मारपीट कर सिर फोड़ दिया।

छात्राओं ने कहा कि उनके साथ भी ऐसा हुआ है। मंगलवार को उक्त छात्रा स्कूल नहीं पहुंची। हालांकि एक महिला पार्षद ने स्कूल जाकर छात्राओं से बातचीत की तो पहुंचीं और छात्राओं ने अश्लील हरकत करने और शिकायत करने पर हत्या की धमकी देने के बारे में बताया। इधर पुलिस ने उन्हें बचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया। पूरे दिन हंगामा चलता रहा। देर रात प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ के साथ ग्रामीणों के खिलाफ भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के मुताबिक प्रधानाचार्य अपने कार्यालय में बुलाकर छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। शुरुआत में स्वजन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को भी 10वीं की एक छात्रा को बुलाकर अश्लील हरकत की तो सहेलियों के सामने आकर वह रोने लगी। इधर आरोपी डॉ. राजीव ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग आए दिन बच्चों के दाखिले को लेकर दबाव बनाते हैं और मना करने पर दबंगई दिखाते हैं। इसीलिए उनके खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि लोगों ने कार्यालय में घुसकर पीटा और भारी वस्तु से वार कर सिर फोड़ दिया। पुलिस पहुंची और लोगों को शांत करा दोनों पक्षों को थाने ले गई। छात्राओं के साथ पार्षद ने प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अभिभावकों से तहरीर लिखवाने को कहा। इस कारण पूरे दिन मामला चलता रहा। देर रात थाना वेव सिटी में डा. राजीव के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close