Sex Racket: पिज्जा हट की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत 4 गिरफ्तार

गोपालगंज: पुलिस ने पिज्जा हट रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सिविल ड्रेस में पुलिस ने रेस्टोरेंट में रेड मारी। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस को वहां से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। मामला थावे थाना इलाके का है।

मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की ही नारायणी दल के सदस्यों को वहां सिविल ड्रेस में नजर रखने को कहा गया। पहले मामले की पुष्टि कराई गई। फिर बीती रात थावे थानाध्यक्ष ने वहां कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई में थाने की टीम के साथ ही नारायणी टीम भी शामिल थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट पर किए गए रेड में 3 मोबाइल फोनभी जब्त किए गए हैं। साथ में कई आपत्तिजनक सामान भीमिले हैं। वहां पर का कमरा काफी गंदा था। वहां आसपास पान,गुटखा, सिगरेट फेंका हुआ पाया गया है। इससे पता चलता हैकि वहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close